ePaper

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने मनाया स्थापना दिवस

Updated at : 03 May 2024 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने मनाया स्थापना दिवस

इंटक ने मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने स्थापना दिवस मनाया. इस दौरान मजदूरों के बीच मिठाई बांटी गयी. राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने भारत में ट्रेड यूनियन के इतिहास के बारे में श्रमिकों को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि आजादी से पहले केवल दो मजदूर संगठन काम करते थे. इनमें इंटक यूनियन 1926 में बनी और इंटक यूनियन तीन मई 1947 में आजादी से पहले बनी. आजादी के संघर्ष में अनेकों मजदूर नेताओं ने योगदान दिया और यातनाएं झेली. उन्होंने कहा कि आजादी के पहले और आजादी के बाद जितने भी मजदूरों के लिए श्रमिक नियम बने उनमें कांग्रेस पार्टी व उसके मजदूर संगठन इंटक का भारी योगदान रहा. जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने सभी कामगारों से कांग्रेस पार्टी का साथ देने का भी आह्वान किया और इंटक यूनियन को भरोसा दिलाया कि जिला इंटक उनके इस संघर्ष से साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. मजदूर नेता केसर कुमार सिंह ने कहा कि कोसी में मजदूर संगठन को प्रभावी व धारदार बनाने में उनकी भूमिका अहम रही है. मौके पर कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन के जिलाध्यक्ष हीरा पासवान, सुमित कुमार, पप्पू कुमार रविंदर राम, पुरुषोत्तम पासवान, राजकुमार पासवान, शिवपुरी पासवान, अवधेश पासवान, सविता देवी,संजय पासवान, मंन्जी देवी, अंभो देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन