गेहूं फसल कटनी प्रयोग कार्य का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
गेहूं फसल कटनी प्रयोग कार्य का निरीक्षण

प्रखंड क्षेत्र के कौड़िहार राजस्व ग्राम में किसान सुबोध कुमार के गेहूं फसल कटनी प्रयोग कार्य का निरीक्षण किया गया

विज्ञापन

मधेपुरा. प्रखंड क्षेत्र के कौड़िहार राजस्व ग्राम में किसान सुबोध कुमार के गेहूं फसल कटनी प्रयोग कार्य का निरीक्षण किया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिवनारायण राउत एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी शाएक आलम के द्वारा गम्हरिया प्रखंड के कोड़िहार तरावे पंचायत में कौड़िहार राजस्व गांव में किसान सुबोध कुमार के गेहूं फसल कटनी प्रयोग कार्य का निरीक्षण किया गया. इसमें किसान सलाहकार अमलेश कुमार स्थानीय ग्रामीण आदि उपस्थित रहे. 10×5मी क्षेत्रफल के प्रयोग विधि पूर्वक से सैंपलिंग मेथड गेहूं कटाई किया गया, ताकि गेहूं उत्पादन का सही आकड़े प्राप्त हो सके. 10×5मी क्षेत्रफल में में 14. 250 किग्रा वजन प्राप्त किया गया. जो 28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन का आकलन किया गया है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन