राजस्व कर्मचारी की नौ सुत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल

Updated at : 07 Mar 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व कर्मचारी की नौ सुत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल

नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को गृह जिला में पदस्थापित किया जाये.

विज्ञापन

पंचायत का कार्य ठप लोग परेशान –

चौसा, मधेपुरा.

बिहार राज्य राजस्व एवं भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट से जुड़े राजस्व कर्मियों ने नौ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. इसको लेकर चौसा प्रखंड के सभी पंचायत में कोई कार्य नहीं हो रहा है.

लोग फुलौत, मोरसंडा, चीरौरी, लौआलगान, भटगामा, कलाशन से गरीबों तक के लोग अपनी रुपये खर्च करके मुख्यालय तक आते हैं, लेकिन यहां कर्मचारी हड़ताल पर चले जाने से म्यूटेशन, परिमार्जन, रसीद सहित अन्य कार्य नहीं होने से लोगों परेशान है. इसके कारण अंचल से जुड़ा कार्य प्रभावित हो रहा है. कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से सबसे अधिक परेशानी का सामना आम लोगों को करना पड़ रहा. क्योंकि उनके जमीन से जुड़े अधिकतर कार्य नहीं हो पा रहे हैं.

अपने काम से बड़ी संख्या में अंचल कार्यालय, पंचायत सरकार भवन आये लोग परेशान दिखे. राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार ने कहना है कि जब तक सरकार मांगें पूरी नहीं करती, हड़ताल जारी रहेगी. हड़ताल पर गये राजस्व कर्मचारियों की मांग है कि सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को गृह जिला में पदस्थापित किया जाये. कहा कि कार्य योग्यता की मांगों को पूरा कराने के लिए सरकार से लगातार मांग की जाती रही है. मांग पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण कई दिनों से राजस्व कचहरी में कामकाज पूरी तरह ठप है. राजस्व कर्मचारी केके सिंह, पिंटु कुमार, विकास कुमार, मनीष कुमार मंडल सभी राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन