मांगों को लेकर दर्जनों गेस्ट प्रोफेसर मिले सीएम से

Updated:
विज्ञापन
मांगों को लेकर दर्जनों गेस्ट प्रोफेसर मिले सीएम से

मांगों को लेकर दर्जनों गेस्ट प्रोफेसर मिले सीएम से

विज्ञापन

मधेपुरा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जदयू जिला के मुख्य प्रवक्ता सह गेस्ट प्रोफेसर बीएनएमयू संघ के संयोजक डॉ राजीव जोशी के नेतृत्व में दर्जनों गेस्ट प्रोफेसर गुरुवार को मिले.

इस दौरान गेस्ट प्रोफेसर को 65 वर्ष तक स्थायी करने व राज्य के विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में शिक्षक के रिक्त पदों पर समायोजन करने, विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा नई प्रोफेसर बहाली नियमावली में गेस्ट प्रोफेसर को अतिरिक्त 20 अधिभार अंक देने, उम्र सीमा 55 वर्ष किये जाने समेत समय पर शिक्षक को वेतन भुगतान करने संबंधी मांग पत्र समर्पित किया. डॉ राजीव ने अनुरोध किया कि गेस्ट प्रोफेसर लगातार सात साल से महाविद्यालय में कार्यरत हैं और सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कार्य करते आ रहे हैं, लेकिन हमलोग अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं कि आने वाले समय में हमलोगों का क्या होगा, जबकि हमलोग दूसरे नौकरी को छोड़कर सेवा दे रहे हैं. आयु सीमा 55 वर्ष गुजर चुकी है. इस मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही विधान परिषद की कमेटी की रिपोर्ट जो गेस्ट प्रोफेसर के बारे में सहमति देकर सरकार को भेजी थी. मौके पर जदयू नेता अशोक चौधरी, विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव, जदयू जिला अध्यक्ष मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी, अक्षय झा, अमर यादव, मोहम्मद बाबुल, डॉ सिकन्दर, डॉ अनुजा, डॉ कविता, श्वेता शरण, प्रणव झा, डॉ लक्ष्मण, डॉ बिट्टू, डॉ मनोज भटनागर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन