भारत की संसद में जाकर अपने विचार रखने का सुनहरा अवसर

Updated at : 05 Mar 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
भारत की संसद में जाकर अपने विचार रखने का सुनहरा अवसर

भारत की संसद में जाकर अपने विचार रखने का सुनहरा अवसर

विज्ञापन

मधेपुरा. भारत सरकार द्वारा भारत के तीन सौ जिलों में राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन किया जाना है. इसी कड़ी में ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में 20 मार्च को राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें भाग लेने के लिए छात्र-छात्राओं व युवाओं का माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक है. इसकी अंतिम तिथि नौ मार्च तक है. पंजीकरण के पश्चात 18 से 25 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं व युवाओं को ””विकसित भारत का आपके लिए क्या अर्थ है”” विषय पर एक मिनट का वीडियो बना कर अपलोड करना है. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में मधेपुरा व सुपौल दोनों जिलों का कार्यक्रम होना है. इसलिए सभी अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेज कर इसकी सूचना दी गयी है. पत्र में अनुरोध किया गया है कि राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया जाये. दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर ने बताया कि राष्ट्रीय युवा संसद युवाओं के लिए अपने विचारों व सुझावों को राष्ट्रीय स्तर पर साझा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. यह आयोजन पहले जिला स्तर पर 20 मार्च को होगा. जिला युवा संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को बिहार विधानसभा व पुनः भारत की संसद में जाकर अपने विचार रखने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन