15 दिन पूर्व अपहृत लड़की बरामद

15 दिन पूर्व अपहृत लड़की बरामद
चौसा. प्रखंड क्षेत्र में 15 दिन पूर्व अपहृत लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया, जबकि लड़की के साथ एक नामजद आरोपी को भी हिरासत में लेकर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया. विदित हो कि चौसा थाना क्षेत्र से 15 दिन पूर्व एक लड़की गायब हो गयी थी. लड़की की माता ने चौसा थाना में आवेदन देकर छह लोगों पर अपहरण कर लिये जाने का आरोप लगाते हुए पुत्री के बरामदगी का गुहार लगायी थी, जिसे पुलिस ने पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया, जबकि मामले में नामजद एक आरोपी बमबम कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि अनुसंधान क्रम में पता चला कि अपहृत लड़की भवानीपुर थाना क्षेत्र में है. इसके आलोक में मामले के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक सुद्दू कुमार को सशस्त्र बल के साथ छापेमारी कर लड़की को पूर्णिया जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के जाबै कुसहा गांव से बरामद किया है. बरामद लड़की को न्यायालय को सुपुर्द कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




