बकरी चरा रही युवती नदी में डूबी, खोजबीन जारी

Updated:
विज्ञापन

बकरी चरा रही युवती नदी में डूबी, खोजबीन जारी

विज्ञापन

सिंहेश्वर प्रखंड क्षेत्र स्थित जजहट सबैला पंचायत के मजरहट वार्ड संख्या 14 में पुल के समीप 23 वर्षीय युवती के डूब जाने से कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह एसडीआरएफ की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर ढूंढने का प्रयास शुरू करवाया. जानकारी अनुसार मजरहट वार्ड संख्या 14 के दिलीप साह की बेटी इंदु कुमारी नदी के किनारे बकड़ी चरा रही थी. बकरी चराने के दौरान वह नदी में नहाने चली गई. जैसे ही वे नदी में नहाने गई पानी की तेज धारा में बह गई. घटना के समय नदी के आस-पास लड़की का पिता भी मौजूद थे. उन्होंने जैसे ही अपनी बेटी को बकरी के पास नहीं देखा इधर उधर देखा तो बेटी को नदी में डूबते देखा. जिसके बाद नदी में कूदकर उसे खोजने का प्रयास करने लगे लेकिन वो नहीं मिली. घटना की जानकारी मिलते ही सीओ के अलावे राजस्व कर्मचारी शशि प्रकाश, उपप्रमुख मुकेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन पर टकटकी लगाए हुए थे. स्थानीय ग्रामीण चंदन साह, बेचन साह, गुड़िया देवी आदि ने बताया की नदी में लापता हुई युवती पढ़ी लिखी और मिलनसार स्वभाव की थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन