बिहार में पूर्व मुखिया के पति की बेरहमी से हत्या, भुट्टा पार्टी के बाद बदमाशों ने सिर-सीने में मारी चार गोलियां
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Apr 2025 12:55 PM
रोते-बिलखते परिजन
Bihar Crime: मधेपुरा जिले के रतवारा थाना क्षेत्र में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब गंगापुर पंचायत की पूर्व मुखिया के पति संजय जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. संजय एक भुट्टा पार्टी में शामिल होने के बाद दोस्तों संग टहल रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया.
Bihar Crime: बिहार के मधेपुरा के सोनामुखी बाजार में आलमनगर प्रखंड के गंगापुर पंचायत की पूर्व मुखिया के पति की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बुधवार रात रतवारा थाना इलाके की है. मृतक की पहचान संजय जायसवाल (50) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार संजय जायसवाल बुधवार शाम कुछ दोस्तों के साथ सोनामुखी कचहरी पर भुट्टा पार्टी में शामिल हुए थे.
सिर, गर्दन, सीना और पैर में लगी गोली
पार्टी समाप्त कर रात 9 बजे वे दोस्तों के साथ सड़क पर टहल रहे थे. तभी अपराधियों ने उन्हें चार गोलियां दागी. ये चारो गोलियां उनके सिर, गर्दन, सीना और पैर में जाकर लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही रतवारा थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया.
मृतक के साथी से पूछताछ जारी
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में शक के आधार पर मृतक के करीबी साथी बिपिन शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि घटना की जांच जारी है और जल्द से जल्द आरोपी का पता लगा लिया जाएगा. फिलहाल शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है.
दोस्त पर लगा गोली मारने का आरोप
जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी अर्चना कुमारी साल 2016-2021 तक पंचायत की मुखिया रही हैं. मृतक के भतीजा राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम सोनामुखी ड्योढ़ी पर भुट्टा पार्टी का आयोजन किया गया था. इस पार्टी में करीब सौ लोगों ने हिस्सा लिया था. पार्टी खत्म होने के बाद हमलोग घर चले गए. इसके बाद चाचा के साथियों ने उन्हें बहला-फुसला कर पान खाने के बहाने घर से दूर ले जाकर गोली मार दी. राकेश कुमार का कहना है कि चाचा का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था. वे सामाजिक व्यक्ति थे और सभी की भलाई करते थे.
Also Read: वरमाला के बाद रसगुल्ला खाकर प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, देखता रह गया दूल्हा… फिर हुआ यह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










