ePaper

वरमाला के बाद रसगुल्ला खाकर प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, देखता रह गया दूल्हा... फिर हुआ यह

Updated at : 24 Apr 2025 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
munger news | After the garland ceremony, the bride eloped with her lover after eating rasgulla

दूल्हा दुल्हन की तस्वीर

Bihar News: मुंगेर जिले में एक अनोखी शादी का किस्सा सामने आया है, जहां वरमाला के बाद दुल्हन मंडप पहुंचने से पहले ही अपने प्रेमी संग फरार हो गई. इस घटना से शादी का माहौल गमगीन हो गया और बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा.

विज्ञापन

Bihar News: (हिमांशु सिंह की रिपोर्ट) बिहार के मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दुल्हन ने शादी के मंडप तक पहुंचने से पहले ही अपने प्रेमी संग भागकर सबको चौंका दिया. यह घटना सती स्थान गांव की बताई जा रही है. जहां शादी का माहौल जश्न में डूबा हुआ था. लड़की के पिता अजय मंडल ने बड़े धूमधाम से अपनी बेटी नेहा की शादी की तैयारियां की थीं. बारात संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव से आई थी. दूल्हा अमरजीत मंडल अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ शादी करने आया हुआ था.

रसगुल्ला खाकर हाथ धोने गई और प्रेमी संग फरार हो गई

वरमाला की रस्म संपन्न हो चुकी थी और सब कुछ सामान्य लग रहा था. रसगुल्ला खिलाने और हाथ धोने के बहाने नेहा शादी मंडप से बाहर निकली और फिर वापस नहीं लौटी. कुछ देर बाद परिजनों ने जब उसे खोजा तो पता चला कि वह अपने प्रेमी संग फरार हो गई है.

दुल्हन के इस अचानक कदम से शादी समारोह का माहौल पूरी तरह बदल गया. देर रात तक गांव में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, लेकिन नेहा और उसका प्रेमी दोनों का कोई पता नहीं चला. थक-हारकर आखिरकार दूल्हा अमरजीत मंडल और उसका परिवार बिना दुल्हन के ही बारात वापस लेकर लौट गया.

Also Read: Patna School Timing: हीट वेव के कारण पटना में बदला स्कूलों का समय, यहां देखें नया टाइम टेबल

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन