ePaper

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया रोड-शो, दिनेश चंद्र यादव के पक्ष में मांगे वाेट

Updated at : 04 May 2024 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया रोड-शो, दिनेश चंद्र यादव के पक्ष में मांगे वाेट

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया रोड-शो, दिनेश चंद्र यादव के पक्ष में मांगे वाेट

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार दिनेश चंद्र यादव के पक्ष में शनिवार काे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकीशोर प्रसाद ने रोड शो किया. इस दौरान एनडीए प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव, बिहारीगंज विधानसभा विधायक निरंजन कुमार मेहता उनके साथ थे. रोड शो उदाकिशुनगंज के फुलौत चौक से शुरू किया गया, जो शहर के चौसा चौक सहित विभिन्न चाैक-चाैराहे से होते हुए बैंक चौंक पहुंचे. इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री ने उदाकिशुनगंज के लाेगाें काे ज्यादा से ज्यादा मतों से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा के सरकार में बिहार और देश का समुचित विकास हुआ है. देश में जब पहली बार भाजपा की सरकार बनी, तो सबसे पहले जंगल राज का सफाया कर लोगों को भय मुक्त माहौल देने का काम किया. सड़कव बिजली की सहूलियत दिया. आज भारत का मान सम्मान विदेश में भी ऊंचा हुआ है. भाजपा पूर्ण बहुमत से 2024 में सरकार बनाने जा रही है. इसमें जनता मालिक की भागीदारी अहम है. रोड शो के दौरान दर्जनाें की संख्या में चार चक्का वाहन, टू व्हीलर, और पैदल चल रहे एनडीए के कार्यकर्ता प्रदीप कुमार मंडल, जॉनसन दास, देवनारायण राम, निलेश कुमार आदि शामिल थे.

एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किया रोड शो-

पुरैनी. पुरैनी मुख्यालय बाजार में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने रोड शो कर जनता से समर्थन की मांग की.उनके साथ बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव भी मौजूद थे. रोड शो मे जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रजनीश कुमार बबलू, प्रभाकर कुमार दीपक, निर्मल ठाकुर, रंजन रवि, पवन झा, पवन केडिया, रोशन कुशवाहा आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन