सहयोग शिविर सरकार व जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम : प्रभारी मंत्री
Published by : Kumar Ashish Updated At : 03 Jun 2026 6:22 PM
सहयोग शिविर सरकार व जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम : प्रभारी मंत्री
आमलोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर को सरकार और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बताते हुए जिले की प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया़ मधेपुरा़ आमलोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर को सरकार और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बताते हुए जिले प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने विभागीय कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच है. इसका मुख्य उद्देश्य आमलोगों की समस्याओं का पारदर्शी व समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी समस्याओं और स्थानीय आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि उनके समाधान के लिए प्रभावी व ठोस कार्रवाई की जा सके. उन्होंने कहा कि सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. मौके पर मौजूद प्रभारी सचिव राहुल कुमार ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन को सुगम, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराना है. उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि सहयोग शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है. वहीं डीएम अभिषेक रंजन ने कहा कि सहयोग शिविर शासन और जनता के बीच विश्वास तथा संवाद को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. इसके माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ उनकी शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जा रहा है. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया. जिला प्रशासन ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान, लोक सेवाओं की सुगम उपलब्धता तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए इस प्रकार के सहयोग शिविरों का आयोजन आगे भी लगातार किया जाता रहेगा. प्रशासन ने जनहित, सुशासन और सेवा भाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










