डीएम ने ठाकुरबाड़ी स्थित दो अलग-अलग जगहों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
डीएम ने ठाकुरबाड़ी स्थित दो अलग-अलग जगहों का किया निरीक्षण

डीएम ने ठाकुरबाड़ी स्थित दो अलग-अलग जगहों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

शंकरपुर में डिग्री कॉलेज की स्थापना की दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गयी है. प्रस्तावित महाविद्यालय के लिए भूमि चयन को लेकर डीएम अभिषेक रंजन ने अधिकारियों के साथ दो संभावित स्थलों का निरीक्षण किया और जल्द अंतिम प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया. शंकरपुर. प्रखंड में डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गयी है. बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने प्रस्तावित महाविद्यालय के लिए भूमि का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ डीडीसी अनिल बसाक, जिला योजना पदाधिकारी उमाशंकर, डीईओ संजय कुमार व एसडीएम संतोष कुमार आदि मौजूद थे. डीएम ने अधिकारियों की टीम के साथ मधैली व परसा पंचायत के ठाकुरबाड़ी स्थित दो अलग-अलग स्थलों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि डिग्री महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए कम से कम सात एकड़ भूमि की आवश्यकता है. डीएम ने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि संबंधी अंतिम प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर जिला मुख्यालय भेजा जाये. प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद विभागीय प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा. भवन बनने तक वैकल्पिक व्यवस्था कॉलेज भवन निर्माण पूरा होने तक छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो, इसके लिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है. अधिकारियों ने बताया कि कारी अनंत उच्च माध्यमिक विद्यालय, मधैली बाजार में छह कमरों की व्यवस्था कर जल्द ही डिग्री कॉलेज की कक्षाएं शुरू की जायेंगी. इससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को इसी शैक्षणिक सत्र से नामांकन व पढ़ाई की सुविधा मिल सकेगी. निरीक्षण के दौरान बीडीओ तेज प्रताप त्यागी, सीओ राहुल कुमार, थानाध्यक्ष राजीव कुमार आदि मौजूद थेण् डिग्री कॉलेज की स्थापना से शंकरपुर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए मधेपुरा अथवा अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. विशेष रूप से छात्राओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन