छात्राओं को स्वस्थ जीवन के लिए साइकिल अपनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन
छात्राओं को स्वस्थ जीवन के लिए साइकिल अपनाने की अपील

छात्राओं को स्वस्थ जीवन के लिए साइकिल अपनाने की अपील

विज्ञापन

साइकिल दिवस पर एनएसएस का जागरूकता कार्यक्रम मधेपुरा. विश्व साइकिल दिवस पर बुधवार को वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्राम, मधेपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से साइकिल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिल के स्वास्थ्य, पर्यावरण व सामाजिक महत्व के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के संस्थापक डॉ अशोक कुमार ने विश्व साइकिल दिवस के औचित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि साइकिल इंसान को स्वस्थ रखने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है. इसके नियमित उपयोग से पूरे शरीर का व्यायाम होता है तथा व्यक्ति चुस्त-दुरुस्त बना रहता है. उन्होंने छात्राओं से दैनिक जीवन में साइकिल चलाने को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि इससे कई प्रकार की बीमारियों से बचाव संभव है. मौके पर विभिन्न इकाइयों के एनएसएस समन्वयकों ने भी विचार रखे. उन्होंने कहा कि साइकिल का अधिक उपयोग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है. साइकिल के उपयोग से वायु प्रदूषण में कमी आती है और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में मदद मिलती है. उन्होंने बताया कि दुनिया के कई देशों में साइकिल उपयोग को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं और भारत में भी इस दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं. कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक डॉ माधव कुमार, डॉ सौरव कुमार, डॉ कौशल कुमार, डॉ प्रभात रंजन, डॉ नीलू कुमारी, प्रो अंकिता कुमारी, प्रो श्वेता कुमारी, प्रो रंजीत कुमार सहित पूजा, काजल, सोनी, गीता, रविना, विभा, स्नेहा, स्वाती, विनीता, जया, रूबी व सरस्वती उपस्थित थीं. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइकिल के नियमित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन