बाढ़ आश्रय स्थल से पांच युवक 5.310 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बाढ़ आश्रय स्थल से पांच युवक 5.310 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

बाढ़ आश्रय स्थल से पांच युवक 5.310 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन

कुमारखंड.

थाना के महज दो सौ गज की दूरी पर निर्मित बाढ़ आश्रय स्थल में स्मैक पी रहे पांच युवक को पुलिस ने 5.310 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. यह जानकारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना पाते ही पुअनि एसएन पाठक व पुअनि अतुल कुमार राम के साथ सूचना के सत्यापन के लिए बाढ़ आश्रय स्थल पहुंचे जहां पांच युवक स्मैक पी रहा था. जिसे पकड़ कर तलाशी ली गयी, तो 5.310 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. पूछताछ में नाम दिलखुश कुमार पिता महेश यादव, सूरज कुमार पिता मृत्युंजय यादव ग्राम कुमारखंड वार्ड संख्या तीन बताया. तीसरे ने नाम नीरज कुमार पिता रामविलाश यादव ग्राम-गढ़िया , सुमित कुमार पिता अशोक यादव ग्राम-रामनगर थाना श्रीनगर बताया. वहीं एक अन्य ने नाम हेमंत कुमार पिता शंभू शरण यादव ग्राम सबैला थाना सौरबाजर(सहरसा) बताया. सभी युवकों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा मधेपुरा भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन