स्कूटी व ऑटो की टक्कर में पांच जख्मी

स्कूटी व ऑटो की टक्कर में पांच जख्मी
सिंहेश्वर. एनएच 106 पर मल्लिक टोला केला बागान के पास स्कूटी व ऑटो में टक्कर हो गयी. हादसे में पांच लोग घायल हो गये. पिपरा की ओर से आ रही ऑटो में पांच लोग सवार थे. सिंहेश्वर से रुपौली जा रहे स्कूटी सवार संजीव कुमार का संतुलन हाइवा की चपेट में आने से बिगड़ गया. स्कूटी सामने से आ रही ऑटो से टकरा गयी. टक्कर में ऑटो सवार ललन पासवान, काजल देवी, दुर्गी देवी, अनिल पासवान व स्कूटी सवार संजीव कुमार घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज भेजा गया. ललन पासवान व संजीव कुमार की हालत गंभीर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










