अलग अलग मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार, जेल

अलग अलग मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार, जेल
उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पुलिस ने पांच आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बुधामा ओपी अध्यक्ष जियुत राम ने कुर्की वारंटी सुभाष पासवान को गांव से गिरफ्तार किया. अन्य कांड के अभियुक्त विलास मंडल को गोढ़ियारी, वार्ड एक से गिरफ्तार किया गया. तीन शराबी रमेश मेहता, पिंटू मेहता व सुशील मेहता को घर के सामने खाड़ा वार्ड पांच से पुलिस गिरफ्तार ने किया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










