बहला भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
बहला भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

बहला भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र से बीएड की छात्रा को भगाने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस बाबत लड़की के पिता ने बेटी के लापता होने की शिकायत थाना में दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी क्लास करने मधेपुरा के लिए घर से निकली थी. वह देर शाम तक घर नहीं लौटी. परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. जानकारी मिली कि बनमनखी के संदीप कुमार ने बेटी को बहला- फुसलाकर साथ ले गया है. संदीप के साथ उसकी बहन सोनम कुमारी और अनिल कुमार भी शामिल हैं. आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर लड़की को भगाया. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया की पीड़ित के पिता के आवेदन पर तीन नामजद व अन्य के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन