शाखा डाकघरों में बढ़ायी गयी सुविधाएं

शाखा डाकघरों में बढ़ायी गयी सुविधाएं
पीएलआइ-आरपीएलआव, स्पीड पोस्ट-रजिस्ट्री-पार्सल तथा आधार-पैन-जन्म प्रमाणपत्र सहित कई सेवाएं अब स्थानीय शाखा डाकघरों में उपलब्ध मुरलीगंज. उपडाकघर में शनिवार को प्रमंडलीय डाक अधीक्षक सहरसा मनोज कुमार की अध्यक्षता में मुरलीगंज, बुधमा और बिहारीगंज उपडाकघर के कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें डाक निरीक्षक अजीत कुमार राम, इंद्रदेव प्रसाद व शंकर मणिभूषण श्रीवास्तव सहित सभी शाखा डाक सेवक उपस्थित थे. अधीक्षक ने डाक सेवाओं में सुधार, योजनाओं के विस्तार व जनता तक समय पर सेवा सुनिश्चित करने पर निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि डाक जीवन बीमा (पीएलआइ) व ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआइ ) के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है. इसमें कम प्रीमियम व अधिक बोनस जैसे लाभों को प्रमुखता से बताया जायेगा. साथ ही अब बुधमा, मुरलीगंज व बिहारीगंज के शाखा डाकघरों में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री व पार्सल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है. पीएलआइ, आरपीएलआइ तथा अकाउंट ओपनिंग भी आसानी से यहीं से करायी जा सकेगी. अधीक्षक ने कहा कि प्रशिक्षित होने के बाद डाककर्मी आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, आवासीय व आय प्रमाणपत्र, आयुष्मान प्राण कार्ड बनाने जैसी सेवाएं भी प्रदान करेंगे. 14 से 22 नवंबर तक पीएलआइ, आरपीएलआइ व अकाउंट ओपनिंग ड्राइव तथा 23 नवंबर को आरपीएलआइ विशेष अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने बताया कि अब जनता को बड़े डाकघर जाने की आवश्यकता नहीं, सभी 49 शाखा डाकघर से ही सेवाएं उपलब्ध होंगी. मौके पर प्रशांत कुमार, सुशील बड़ेला, गजेंद्र कुमार, केदार झा, दीपा देवी, शैलेंद्र कुमार, ज्योति देवी, नवीन कुमार, सुशील सिंह, देवेंद्र यादव, आकाश सिंह, सुमित कुमार, मोहम्मद आजाद, धनंजय सिंह, दीप नारायण शर्मा, धीरेंद्र कुमार, आशा देवी, विजय कुमार, सपना कुमारी, कृष्णा कुमारी, सुधांशु कुमार, शिव शरण, कंचन शरण, सत्यम कुमार, विपिन कुमार, कृष्ण देव कुमार, मीना कुमारी, चुनमुन कुमार, संजीव कुमार, सुनीता देवी, पूजा कुमारी, दिव्या कुमारी, जयकांत कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




