मधेपुरा व घैलाढ़ के सीडीपीओ व 30 महिला पर्यवेक्षिका से मांगा स्पष्टीकरण, एक दिन का मानदेय राेका

Updated:
विज्ञापन
मधेपुरा व घैलाढ़ के सीडीपीओ व 30 महिला पर्यवेक्षिका से मांगा स्पष्टीकरण, एक दिन का मानदेय राेका

मधेपुरा व घैलाढ़ के सीडीपीओ व 30 महिला पर्यवेक्षिका से मांगा स्पष्टीकरण, एक दिन का मानदेय राेका

विज्ञापन

डीएम ने

आइसीडीएस व मिशन शक्ति योजना की मासिक समीक्षा बैठक

मधेपुरा.

जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने शुक्रवार को आइसीडीएस व मिशन शक्ति योजना की मासिक समीक्षा बैठक की. इस दौरान डीएम ने आइसीडीएस अंतर्गत संचालित सभी छह सेवाएं के साथ-साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की सुविधा, शौचालय व बिजली की सुविधा से संबंधित समीक्षा की. डीएम ने सभी सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिका को पेयजल सुविधा, शौचालय व बिजली विहीन आंगनबाड़ी केंद्र का विवरणी सहित सूची तैयार करने, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए अतिक्रमित भूमि का सूची तैयार कर डीपीओ को उपलब्ध कराने, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण में तेजी लाने, लक्ष्य के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का माह जनवरी 2026 के अंत तक शतप्रतिशत उपलब्धि लाने लाने निर्देश दिया. डीएम ने पोषण ट्रैकर एप पर लाभुकों का एफआरएस व एफआरएस के माध्यम से टीएचआर एंट्री में शिथिलता बरतने वाले दो सीडीपीओ घैलाढ व मधेपुरा सदर व 30 महिला पर्यवेक्षिका से स्पष्टीकरण मांगते हुए एक दिन का मानदेय पर रोक लगाने का निर्देश डीपीओ को दिया गया है. बैठक में उप विकास आयुक्त अनिल बसाक, डीपीओ सीमा कुमारी, सभी सीडीपीओ, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला मिशन समन्वयक, जिला समन्वयक, एनएनएएम, केंद्र प्रशासक, सभी प्रखंड समन्वयक व सभी महिला पर्यवेक्षिका मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन