हर टोला, हर परिवार, हर सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
हर टोला, हर परिवार, हर सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ

हर टोला, हर परिवार, हर सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन

मुरलीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत में भीम समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार को गंगापुर पंचायत के रमनी वार्ड संख्या 12 में विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व सेवाओं की जानकारी दी. साथ ही पात्र लाभार्थियों का ऑन द स्पॉट निबंधन कर उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया. शिविर में वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड नवीनीकरण, आयुष्मान भारत योजना, कृषि अनुदान, छात्रवृत्ति योजना, स्वच्छता अभियान, आवास योजना सहित अन्य कल्याणकारी सेवाओं के स्टॉल लगाये गये. इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने शिविर का निरीक्षण कर लाभार्थियों से सीधा संवाद किया और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर गंगापुर पंचायत की मुखिया प्रियंका कुमारी ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से पंचायत स्तर पर लोगों को घर के पास ही सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन