मुख्यमंत्री से भावुक अपील, बिखड़ जायेगी पार्टी

Updated at : 12 Apr 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से भावुक अपील, बिखड़ जायेगी पार्टी

मेहनत, संघर्ष एवं जनता के भरोसे के दम पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है.

विज्ञापन

कुमारखंड वरिष्ठ जदयू नेता व जिला महासचिव उपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भावुक अपील करते हुये कहा है कि वे किसी भी परिस्थिति में अपने पद से इस्तीफा न दें, क्योंकि उनके हटते ही जनता दल (यूनाइटेड) के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार केवल एक नेता नहीं, बल्कि पार्टी की पहचान एवं एकजुटता के केंद्र हैं. उपेंद्र यादव ने अपने बयान में कहा कि जदयू ने वर्षों की मेहनत, संघर्ष एवं जनता के भरोसे के दम पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है. इस पहचान को बनाये रखने में नीतीश कुमार की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है. उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन हर बार मजबूती से उभरकर सामने आयी. ऐसे में यदि वे अचानक इस्तीफा देते हैं, तो कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट सकता है और संगठन बिखर सकता है. उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में विपक्ष लगातार सक्रिय है और ऐसे समय में नेतृत्व परिवर्तन पार्टी के लिए घातक साबित हो सकता है. जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता आज भी नीतीश कुमार को ही अपना मार्गदर्शक मानते हैं. उनके निर्णयों एवं नीतियों पर ही पार्टी की दिशा तय होती है. उपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करें और पार्टी को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने पद पर बने रहें. उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में ही जदयू सुरक्षित है. आपका इस्तीफा पार्टी को बिखरने की ओर धकेल सकता है, इसलिये आपसे निवेदन है कि इस निर्णय पर पुनर्विचार करें. इस भावुक अपील के बाद पार्टी के अंदर भी चर्चा तेज हो गई है और कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन