आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का है काला अध्याय: पूर्व डिप्टी सीएम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jun 2024 8:46 PM
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का है काला अध्याय: पूर्व डिप्टी सीएम
मधेपुरा. आपातकाल की 50वीं बरसी पर मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद शामिल हुए. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है. जब सत्ता के मद में आम नागरिकों के मूल अधिकारों का दमन किया गया था. उस दौर की यादें इतनी भयावह है कि आज भी लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि आपातकाल के समय जो चरित्र कांग्रेस का था, आज भी वही है. आज भी कांग्रेस के नेता समाज में भ्रम व अफवाह फैला कर समाज को बांटने व नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं. भाजपा के प्रदेश मंत्री स्वदेश कुमार ने कहा कि संविधान व लोकतंत्र की दुहाई देने वाले इंडी गठबंधन के नेता समाज को तोड़ने व देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं. भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाॅ अमोल राय ने कहा कि आपातकाल का मैं भुक्त भोगी हूं, उस वक्त मैं छात्र संघ का अध्यक्ष हुआ करता था. स्वभाविक रूप से छात्र आंदोलन में हर एक गतिविधि में बढ़ चढ़कर भाग लेता था. स्थानीय स्तर पर सुलझे हुए नेता राधाकांत यादव, राजनंदन यादव, रामेश्वर यादव व राजेंद्र प्रसाद यादव के साथ हम लोग एक-एक कार्यक्रम को अमली जामा देते रहे. भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि आपातकाल थोप कर कांग्रेस ने संविधान व लोकतंत्र की हत्या की. डाॅ अंकेश गोप ने कहा कि आपातकाल के द्वारा आजाद भारत में कांग्रेस ने लोकतंत्र व संविधान की हत्या की. आज भी वर्तमान कांग्रेस की विचारधारा आपातकाल जैसी शासन करने की है. देश की जनता इस बात को समझती है. मौके पर प्रो रामचंद्र यादव, रंजन रवि, अशोक मेहता, विपिन कमती, मंटू यादव, शशिकांत झा, सुदीप ठाकुर, राहुल राय, अरुण ऋषिदेव, दिलशाद अहमद, अनमोल मंडल, अशोक यादव, मनोज मंडल, कुमारी साबरमती, राजेश दास आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










