रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग महिला का मिला शव

Updated:
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग महिला का मिला शव

रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग महिला का मिला शव

विज्ञापन

मुरलीगंज. मुरलीगंज स्टेशन से पूर्व की ओर पकिलपार के पास शुक्रवार की अहले सुबह रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग महिला का शव मिला. घटना की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर जुट गये. शव की पहचान नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब सात बजे मुरलीगंज से बनमनखी की ओर जाने वाली ट्रेन के गुजरने के कुछ ही समय बाद ट्रैक के किनारे महिला का शव देखा गया. प्रथम दृष्टया आशंका जतायी जा रही है कि महिला या तो चलती ट्रेन से गिर गयी या फिर किसी ने उसे धक्का दे दिया. मृतका की उम्र करीब 60 वर्ष बतायी जा रही है. उसके शरीर पर पीले रंग की साड़ी, लाल रंग का ब्लाउज तथा हाथ में रुद्राक्ष का कंगन पाया गया है. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत रेल पुलिस को दी. मौके पर मौजूद की रेलवी कर्मी छोटन प्रसाद ने बताया कि मुरलीगंज से बनमनखी की ओर जाने वाली डेमू ट्रेन को गुजरते देखा गया था और उसी दौरान घटना होने की संभावना है. मामले में थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन