वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ के वार्षिकोत्सव समारोह का डीएम करेंगे उद्घाटन

वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ के वार्षिकोत्सव समारोह का डीएम करेंगे उद्घाटन
मधेपुरा. वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ के द्वारा 23 मार्च यानि रविवार को आयोजित होने वाली प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह को लेकर जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक गुरुवार को हुई. वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ के सचिव डॉ रामचंद्र प्रसाद मंडल ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ का प्रथम वार्षिकोत्सव 23 मार्च को वेदव्यास महाविद्यालय मधेपुरा में होगा. समारोह का उद्घाटन जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह व विशिष्ट अतिथि अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह होंगे. समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रति कुलपति डॉ कौशल किशोर मंडल करेंगे. उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिक डॉ वीरेंद्र प्रसाद मंडल, डॉ राम भजन मंडल, प्रो सच्चिदानंद यादव व प्रो सचिंद्र को सम्मानित किया जायेगा. समारोह का प्रथम सत्र उद्घाटन का होगा, जबकि दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम व कवि गोष्ठी का आयोजन होगा. कार्यक्रम में जिले भर के वरिष्ठ नागरिक भाग लेंगे. बैठक में समाजशास्त्री प्रो आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक मेहता, भरत चंद भगत, भूपेंद्र यादव, कार्यालय सचिव डॉ हरिनंदन यादव, उपाध्यक्ष शिवनारायण साह, ललितेश्वर भगत ललन आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




