ePaper

जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आज

Updated at : 19 Mar 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आज

जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आज

विज्ञापन

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में गुरुवार को जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसमें मधेपुरा, सहरसा व सुपौल तीनों जिलों के कुल 150 प्रतिभागी भाग लेंगे. कार्यक्रम को लेकर बुधवार को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. प्राचार्य ने बताया कि विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के लिए माय भारत पोर्टल पर कुल दो सौ 96 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है. इनमें एक सौ 72 युवा व एक सौ 24 युवतियां हैं. मधेपुरा जिला के एक सौ 24, सहरसा के एक सौ व सुपौल के 62 प्रतिभागी हैं. प्रतिभागियों को एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर देना है भाषण कार्यक्रम के संयोजक डाॅ सुधांशु शेखर ने बताया कि गुरुवार को दो सत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. प्रथम सत्र में सुबह नौ से 11 बजे तक एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी. उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को भाषण के लिए तीन मिनट का समय दिया जायेगा. इस निर्धारित अवधि में प्रतिभागियों का मूल्यांकन एक सौ अंकों के आधार पर किया जायेगा. इसमें सामग्री प्रासंगिकता में 20, स्पष्टता व संरचना में 15, मौखिक संचार व बॉडी लैंग्वेज में 25, नवाचार व रचनात्मकता में 20, भाषा व प्रवाह में 10 तथा समय का पालन में 10 अंक निर्धारित है. सभी प्रतिभागियों को मिलेगा प्रमाण-पत्र कार्यक्रम के संयोजक डाॅ सुधांशु शेखर ने बताया कि द्वितीय सत्र 12 बजे से दो बजे तक आयोजित होगा. इसमें प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व प्रथम तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा, बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी व मधेपुरा नगर परिषद की मुख्य पार्षद कविता कुमारी साहा की उपस्थिति रहेगी. कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया है सेल्फी प्वाइंट कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि युवा संसद कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. महाविद्यालय के सभा भवन को भव्य रूप में सजाया गया है और भवन के सामने एक सेल्फी प्वाइंट भी लगाया गया है. बैठक में नेहरू युवा केंद्र की उपनिदेशक हुस्न जहां, एनएसएस समन्वयक डाॅ उपेंद्र प्रसाद यादव, एनसीसी पदाधिकारी ले गुड्डु कुमार, एमएचएम कॉलेज सोनवर्षा सहरसा के असिस्टेंट प्रोफेसर शशिकांत कुमार, सीएम साइंस कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ संजय कुमार परमार, सियाराम उच्च विद्यालय जोगवनी मधेपुरा की शिक्षिका शशिप्रभा जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये. बैठक का तकनिकी पक्ष शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान व एजुकेटर सरदार रंजीत सिंह ने संभाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन