ज्वेलरी दुकान में विवाद, फेंका तेजाब, मां-बेटी झुलसी

Updated:
विज्ञापन
ज्वेलरी दुकान में विवाद, फेंका तेजाब, मां-बेटी झुलसी

ज्वेलरी दुकान में विवाद, फेंका तेजाब, मां-बेटी झुलसी

विज्ञापन

मधेपुरा.

शहर के पुरानी बाजार वार्ड संख्या-10 में गुरुवार को एक ज्वेलरी दुकान पर हुये विवाद के दौरान तेजाब फेंके जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में मां-बेटी झुलस गयी. घायलों की पहचान 55 वर्षीय जुलेखा खातून व उनकी बेटी 20 वर्षीय आसमा प्रवीण के रूप में हुई. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया कि तेजाब उनके चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर पड़ा है.

जानकारी के अनुसार जुलेखा खातून पुरानी बाजार वार्ड-10 की रहने वाली है. उनके घर के पास ही संध्या ज्वेलर्स नाम की दुकान है. परिजनों के अनुसार जुलेखा खातून ने बड़ी बेटी की शादी के लिए करीब दो वर्ष पहले इस दुकान में जेवर बनवाने के लिए 12 हजार रुपये एडवांस दिया था. इसके बाद कुछ समय पूर्व 13 हजार रुपये और दिया. उनकी बड़ी बेटी की शादी 24 मार्च है. परिजनों का आरोप है कि बार-बार आग्रह के बावजूद दुकानदार जेवर तैयार कर नहीं दे रहा था.

इसी बात को लेकर गुरुवार को जुलेखा खातून छोटी बेटी आसमा प्रवीण के साथ दुकान पर पहुंची और जेवर देने की बात कही. इसी दौरान दुकानदार से कहासुनी हो गयी.

आरोप है कि विवाद के दौरान दुकानदार विनोद स्वर्णकार ने काउंटर पर रखी बोतल तोड़ दी एवं उसमें भरा तेजाब मां-बेटी पर फेंक दिया. तेजाब उनके चेहरे व शरीर पर पड़ते ही दोनों झुलस गयी. घटना के बाद दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गया.

स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.

इधर ज्वेलर्स विनोद स्वर्णकार ने कहा कि महिला लूटपाट की नीयत से दुकान आयी थी. वहीं पीड़ित परिवार न दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के ब्यान के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन