सदर अस्पताल में प्रसव पीड़िता की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया नशे में इलाज करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में प्रसव पीड़िता की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया नशे में इलाज करने का आरोप

सदर अस्पताल में प्रसव पीड़िता की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया नशे में इलाज करने का आरोप

विज्ञापन

मुरलीगंज प्रखंड के चामगढ़ की रहने वाली थी संजू कुमारी मधेपुरा . मुरलीगंज प्रखंड के चामगढ वार्ड नंबर नौ निवासी नीरज कुमार की पत्नी संजू कुमारी की प्रसव के दौरान सदर अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार को संजू कुमारी को सदर अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराये थे. डॉक्टर ने बताया कि सर्जरी से बच्चा होगा और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि सदर अस्पताल के ही एक कर्मी ने बताया कि यहीं ऑपरेशन हो जायेगा. जिसके बाद सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ प्रवीण ने ऑपरेशन किया. ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई. परिजनों को बताया कि रक्त की कमी के कारण महिला की मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि अगर महिला में रक्त की कमी थी, तो वे थियेटर ले जाने से पहले बोलते और परिजनों को सूचित करते, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं किया. परिजनों ने बताया कि डॉक्टर नशे की हालात में थे. इस कारण लापरवाही से उनके मरीज की मौत हुई है. उन्होंने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए सिविल सर्जन को आवेदन दिया है. ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से मरीज की मौत हुई है. डॉक्टर पुर्जा भी लेकर फरार हो गये. उन्होंने डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है. सिविल सर्जन डाॅ मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि कि डीएस को मामले की जांच का आदेश दिया है. इधर, सदर थानाध्यक्ष प्रभार इंद्रजीत तांती ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन