दीपक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

पिपराही मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन रामानंद कुमार ने फीता काटकर किया.
विज्ञापन
घैलाढ़, मधेपुरा.
प्रखंड के पिपराही मैदान में खेले जा रहे दीपक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पत्रकार रामानंद कुमार ने फीता काटकर किया. प्रखंड के पिपराही मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन रामानंद कुमार ने फीता काटकर किया. उद्घाटन मैच खोजरी बनाम वासुदेवा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. इस दौरान रामानंद कुमार ने कहा कि खेल का आयोजन होने से न सिर्फ आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि मानसिक व शारीरिक विकास भी होता है.खेल अच्छे इंसान बनने की नींव रखता है
ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का आयोजन होने से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता है. खेल हमेशा मेरे जीवन का हिस्सा रहा है एवं खिलाड़ियों के बीच वही जोश एवं अपनापन महसूस करता हूं. खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक मजबूती देता है, बल्कि अच्छे इंसान बनने की नींव भी रखता है. उन्होंने आयोजन समिति का भी हौसला बढ़ाते हुये ऐसे आयोजन भविष्य में करते रहने की बात कही. इस मौके पर डॉ प्रिंस प्रतोष, राजेश यादव, भरत कुमार, सचिन यादव, सूर्य नंदन कुमार,सूरज कुमार,रौशन कुमार,अभिषेक कुमार,सुजीत कुमार,महेश कुमार आदि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










