ePaper

महाविद्यालय की प्रतिष्ठा को बचाये रखने व आगे बढ़ाने के लिए हैं समर्पित:प्राचार्य

Updated at : 16 Apr 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
महाविद्यालय की प्रतिष्ठा को बचाये रखने व आगे बढ़ाने के लिए हैं समर्पित:प्राचार्य

महाविद्यालय की प्रतिष्ठा को बचाये रखने व आगे बढ़ाने के लिए हैं समर्पित:प्राचार्य

विज्ञापन

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में बुधवार को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना के माध्यम से नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों का परिचय-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य प्रो डॉ कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि उनका बचपन से ही इस महाविद्यालय से भावनात्मक जुड़ाव रहा है. वह यहीं के छात्र भी रहे हैं और यहां शिक्षक के रूप में भी कार्य किया है. उन्होंने कहा कि उनका यह सौभाग्य है कि उन्हें प्राचार्य के रूप में अपने इस पैतृक महाविद्यालय की सेवा का अवसर मिला है. वह इस महाविद्यालय की प्रतिष्ठा को बचाये रखने व उसे आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं. इसमें बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा का सहयोग मिल रहा है. टीपी कॉलेज परिसर से हुआ है विश्वविद्यालय का जन्म प्राचार्य ने सभी शिक्षकों से अपील किया कि वह सेवाभाव से कार्य करें और महाविद्यालय के विकास में अपनी महती भूमिका निभायें. महाविद्यालय की सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें और छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में आने के लिए प्रेरित करें. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष सह रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ रत्नदीप ने कहा कि इस महाविद्यालय का अपना गौरवशाली इतिहास है. यहां के कई शिक्षकों ने विधायक, सांसद तथा प्रति कुलपति व कुलपति समेत विभिन्न पदों को सुशोभित किया है. उन्होंने बताया कि इसी महाविद्यालय के परिसर से भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय का जन्म हुआ. यहां के तत्कालीन प्राचार्य प्रो रमेंद्र कुमार यादव रवि को विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. एक नई शुरुआत कविता की हुई प्रस्तुति अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष सह हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ वीणा कुमारी ने किया. संचालन सचिव सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने किया. धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष सह इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ स्वर्णमणि ने किया. इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मधुनंदा ने अपनी कविता “एक नई शुरुआत ” प्रस्तुत की. इस अवसर पर हिंदी विभाग के डॉ कुमार सौरभ व संजीव कुमार सुमन, मनोविज्ञान विभाग के डॉ राकेश कुमार व मधुनंदा, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ कुमार गौरव तथा भौतिकी विभाग की डॉ रीना कुमारी को अंगवस्त्र व स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया. शिक्षकों ने पदाधिकारियों को दिया धन्यवाद सम्मान प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों ने विचार व्यक्त किये और इस आयोजन के लिए संघ के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया. मौके पर संयुक्त सचिव सह राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर मिथिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष सह अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर दीपक कुमार राणा, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार यादव, मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ उपेंद्र प्रसाद यादव, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रोहिणी, उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ यासमीन रसीदी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ शहरयार अहमद, डॉ मनोज ठाकुर, डॉ हरित कृष्णा, डॉ अंकेश कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ प्रीति कुमारी, डॉ मीनू सोढ़ी, स्वीटी सिंन्हा, डॉ सीमा कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन