आत्मा को परमात्मा से जोड़ने के लिए ध्यान करना है आवश्यक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jan 2025 7:28 PM

विज्ञापन

रविवार को ब्रह्मकुमारी के संस्थापक लेखराज कृपलानी की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस मौके पर जिप अध्यक्षा मंजू यादव ने ब्रह्मा बाबा को महान आध्यात्मिक संत बताया.

विज्ञापन

मधेपुरा. रविवार को ब्रह्मकुमारी के संस्थापक लेखराज कृपलानी की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस मौके पर जिप अध्यक्षा मंजू यादव ने ब्रह्मा बाबा को महान आध्यात्मिक संत बताया. प्रजापिता ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका रंजू दीदी ने कहा कि लेखराज कृपलानी का जन्म 15 दिसंबर 1876 को हैदराबाद, सिंध (अब पाकिस्तान) में हुआ था. वे हीरा, जवाहर के बहुत बड़े व्यवसायी थे. उनका व्यापार भारत और बाहर तक फैला हुआ था. 1936 में लेखराज कृपलानी ने एक गहन आध्यात्मिक अनुभव किया, जिससे उनका जीवन पूरी तरह बदल गया. उन्हें भगवान से जुड़े गहरे अनुभव हुए, जिन्हें उन्होंने परमात्मा शिव के रूप में जाना. इन अनुभवों ने उन्हें अपने जीवन को समाज सेवा और आध्यात्मिकता के प्रति समर्पित करने के लिए प्रेरित किया. 1937 में उन्होंने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना की. इस संगठन का उद्देश्य मानवता को आत्मज्ञान, नैतिकता, और शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना था.

विशेष रूप से महिलाओं को किया सशक्त

उन्होंने महिलाओं को विशेष रूप से सशक्त किया और उन्हें आध्यात्मिक नेतृत्व की भूमिका दी. लेखराज कृपलानी की शिक्षाए गीता और योग के सिद्धांतों पर आधारित थी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति आत्मा है और उसे परमात्मा से जोड़ने के लिए ध्यान करना चाहिये. उनका मानना था कि मानवता का कल्याण नैतिक मूल्यों, सकारात्मक विचारों और आध्यात्मिक ज्ञान में है. लेखराज कृपलानी का 1969 में निधन हो गया, लेकिन उनकी शिक्षाएं और उनका संगठन आज भी दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित कर रही है. ब्रह्माकुमारी संगठन 100 से अधिक देशों में सक्रिय है और शांति, ध्यान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है. उनका जीवन आध्यात्मिकता, सेवा, और महिलाओं के सशक्तिकरण का अद्वितीय उदाहरण है. इस मौके पर रिटायर्ड प्रो नरेश कुमार, विनय वर्धन, खोखा यादव, विजय वर्धन, प्रो सतीश कुमार, मो आलम, राजू अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, सरोज अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, रेखा, श्वेता अग्रवाल, कनिका अग्रवाल, संजू सुल्तानिया, मीरा सराफ, मीरा बहन, दुर्गा कुमारी, मौसम कुमारी, चांदनी कुमारी, प्रो अखिलेश कुमार, पूनम कुमारी, कल्पना कुमारी, भूपेंद्र व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन