बारिश एवं आंधी से किसानों की बर्बाद फसल का अधिकारियों ने लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
बारिश एवं आंधी से किसानों की बर्बाद फसल का अधिकारियों ने लिया जायजा

किसानों को इस प्राकृतिक आपदा से मक्का एवं गेहूं के फसलों की क्षति को लेकर बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव से दूरभाष पर अधिकारियों से बात करायी.

विज्ञापन

नयानगर उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत बुधामा पंचायत में शुक्रवार को जिला कृषि पदाधिकारी रितेश रंजन एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने एक टीम का गठन किया. प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, किसान सलाहकार परमानंद मंडल ने जिला कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में कई किसानों के खेतों का फसल क्षति का जायजा लिया. वहीं बुधामा पंचायत के सरपंच सह सरपंच संघ अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मुखिया पंकज कुमार सिंह, भाजपा नेता गणगण चौधरी ने किसानों को इस प्राकृतिक आपदा से मक्का एवं गेहूं के फसलों की क्षति को लेकर बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव से दूरभाष पर अधिकारियों से बात करायी. सरपंच मनोज कुमार सिंह ने पदाधिकारी से कहा किसानों का फसल क्षति से किसानों के सामने संकट आ गया है. मौके पर भाजपा नेता राजेश मेहता, किसान शालिग्राम मेहता, राजेश चौधरी सहित अन्य थे. दूसरी ओर शुक्रवार को शहजादपुर पंचायत में किसान सलाहकार आनंद राज एवं जिला कृषि पदाधिकारी रितेश रंजन ने क्षेत्र का दौरा कर कई किसानों के खेतों का जायजा लिया. उनके साथ किसान दीपक कुमार यादव, आजाद कुमार, जयप्रकाश मंडल, ललन यादव, विमल यादव मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन