मुख्यमंत्री ने बाबा सिंहेश्वरनाथ की पूजा - अर्चना

Updated at : 12 Mar 2026 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बाबा सिंहेश्वरनाथ की पूजा - अर्चना

मुख्यमंत्री ने बाबा सिंहेश्वरनाथ की पूजा - अर्चना

विज्ञापन

सिंहेश्वर.

मधेपुरा में समृद्धि यात्रा पर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को बाबा सिंहेश्वरनाथ की पूजा – अर्चना की. इसके बाद मैया पार्वती के चरणों में माथा टेका. सीएम ने बाबा का दुग्धाभिषेक कर देश व राज्य की तरक्की और अमन चैन कायम रखने की कामना की. मौके पर सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य विजय कुमार सिंह, रोशन कुमार ठाकुर, हरेंद्र मंडल, संजीव कुमार ठाकुर, योग नारायण राय, प्रबंधक भवेश कुमार, मन्नू कुमार ने बताया कि मधेपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री व बिहार सरकार मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सिंहेश्वर नाथ महादेव की पूजा- अर्चना की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंदिर आगमन को लेकर पूजारियों ने पूजा-पाठ की तैयारी की थी. यहां के पंडा सह सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के पूर्व सदस्य कन्हैया ठाकुर, लाल बाबा, पंकज बाबा, शंकर ठाकुर उर्फ रघु बाबा, जयकुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री का पूजा संपन्न कराया.

दिखी प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था

इससे पहले बाबा नगरी में सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था थी. मंदिर में आम श्रद्धालुओं के लिए अहले सुबह में पूजा बंद कर दी गयी थी. वहीं सिंहेश्वर मधेपुरा मुख्य मार्ग पर आवागमन भी बंद था. इससे सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सिंहेश्वर मंदिर में सीएम के आगमन पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया. मौके पर सदस्यों ने सिंहेश्वर मंदिर के उन्नयन के लिए कार्य योजना बना कर मंदिर का तेलंगाना के शिल्पकार से नक्शा बनाने का प्रस्ताव दिया गया. इसमें सरकार स्तर से न्यास समिति को सहयोग की जरूरत है.

तीन घंटे श्रद्धालुओं के लिए बंद रहा मंदिर

सीएम के बाबा मंदिर आने के तय कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को लगभग सात बजे से सुबह से लेकर साढ़े नौ बजे तक बाबा मंदिर में आम श्रद्धालुओं को जाने से रोका रखा गया. इस तीन घंटा तक श्रद्धालु बाबा का दर्शन नहीं कर पाये. वहीं मंदिर परिसर स्थित सभी दुकानों को भी बंद करा दिया गया था. सीएम के आगमन को लेकर मंदिर न्यास समिति ने विशेष खास तैयारी की थी. इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, एमएलसी ललन सर्राफ, पूर्व मंत्री सह सिंहेश्वर विधायक रमेश ऋषिदेव, मनीष सर्राफ आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन