नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाने का मामला, मुखिया पुत्र समेत पांच पर केस दर्ज

Updated at : 05 Apr 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाने का मामला, मुखिया पुत्र समेत पांच पर केस दर्ज

पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान तेज कर दिया है, लेकिन सभी आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन

– गोपालपुर पंचायत के मुखिया मणि सहनी सहित पांच आरोपित, लड़की पटना से बरामद उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत से नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाने के मामले में पुलिस ने मुखिया मणि सहनी के पुत्र समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. यह कार्रवाई नाबालिग के पिता संजय भगत के आवेदन के आधार पर की गई है. थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि शनिवार को मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को पटना स्थित हनुमान मंदिर से बरामद कर लिया है. वहीं इस मामले में आरोपित युवक दिलखुश कुमार अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस के अनुसार, आवेदन में मुखिया मणि सहनी समेत पांच लोगों को आरोपित किया गया है. बरामद की गई नाबालिग लड़की का बयान दर्ज करने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और तत्पश्चात न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा. बताया जाता है कि नाबालिग लड़की अपने कथित प्रेमी दिलखुश कुमार के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है. इधर पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान तेज कर दिया है, लेकिन सभी आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं. घटना के बाद गांव में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. मामले को लेकर पंचायत स्तर पर समझौते की कोशिशें भी की जा रही हैं, लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के बाद माहौल और संवेदनशील हो गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन