BPSC Teacher Murder: बिहार में BPSC टीचर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, एक साल पहले हुई थी शादी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 May 2025 5:28 PM

विज्ञापन

मधेपुरा में BPSC टीचर की हत्या

BPSC Teacher Murder: मधेपुरा में शनिवार को दिनदहाड़े एक बीपीएससी चयनित शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक रामटहल दास सोनवर्षा हाई स्कूल में हिंदी शिक्षक थे. एक साल पहले प्रेम विवाह करने के बाद वे परिवार से अलग रहने लगे थे. हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है. पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.

विज्ञापन

BPSC Teacher Murder: बिहार के मधेपुरा में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में बीपीएससी से चयनित हिन्दी शिक्षक रामटहल दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की है, जहां नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने रामटहल को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारीं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

मृतक रामटहल दास शंकरपुर प्रखंड के सोनवर्षा हाई स्कूल में दो साल से हिन्दी पढ़ा रहे थे. स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपने साथी शिक्षक रविरंजन कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान लालपुर पहुंचने पर हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और मौके पर ही उनकी जान ले ली. साथी शिक्षक किसी तरह जान बचाकर भाग निकले.

एक साल पहले हुई थी शादी

रामटहल की उम्र 37 साल थी और उन्होंने एक साल पहले ही शादी की थी. उनके बड़े भाई बेचन यादव ने सनसनीखेज दावा किया है कि रामटहल की शादी ठाकुरबाड़ी के महंत की मर्जी के खिलाफ हुई थी, जिससे वह नाराज थे. रामटहल बचपन से उदा ठाकुरबाड़ी में ही रहकर पले-बढ़े थे, लेकिन शादी के बाद उन्होंने महंत का साथ छोड़ दिया था और अलग रहने लगे थे. परिजनों का आरोप है कि महंत बैजनाथ दास की नाराजगी के चलते रामटहल को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं.

हालांकि, महंत बैजनाथ दास ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा कि शादी के बाद रामटहल ने स्वयं ही ठाकुरबाड़ी छोड़ दी थी, उनकी उससे कोई दुश्मनी नहीं थी.

हर पहलू से पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा गया. एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस हर पहलू पर नजर रख रही है और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. इस घटना ने न केवल शिक्षा जगत को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि क्षेत्र में दहशत का माहौल भी पैदा कर दिया है.

Also Read: बेटे की बिगड़ी आदतों ने छीनी पिता की ममता, रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर ले ली जान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन