बेटे की बिगड़ी आदतों ने छीनी पिता की ममता, रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर ले ली जान
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 May 2025 3:01 PM
muzaffarpur crime news
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक रिटायर्ड फौजी पिता ने पारिवारिक कलह के चलते अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी पिता हथियार के साथ थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया.
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक रिटायर्ड फौजी पिता ने अपने ही बेटे को गोली मार दी. घटना जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के गोरीहारी गांव की है. आरोपी पिता हरेंद्र सिंह ने अपने बेटे गोलू को सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद हरेंद्र सिंह खुद थाने पहुंचे और हथियार सौंपते हुए आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
पिता-पुत्र के बीच हुई थी तीखी बहस
मृतक की मां के अनुसार, शुक्रवार को दिन में भी पिता-पुत्र के बीच तीखी बहस हुई थी. उस वक्त भी हरेंद्र सिंह ने बेटे को गोली मारने की कोशिश की थी, लेकिन पत्नी के हस्तक्षेप से जान बच गई थी. रात में गोलू खाना खाकर कमरे में सोने चला गया. इसी दौरान हरेंद्र सिंह ने दरवाजा खुलवाया और गुस्से में बेटे को गोली मार दी.
पैसों को लेकर अक्सर करता था हंगामा
स्थानीय लोगों का कहना है कि गोलू नशे का आदी था और अक्सर माता-पिता से पैसे की मांग करता था. जब उसे पैसे नहीं मिलते, तो वह घर में हंगामा करता था. शुक्रवार की रात भी उसने ऐसा ही बर्ताव किया, जिससे नाराज होकर पिता ने खौफनाक कदम उठा लिया.
घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और हरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने घर से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया है. ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बेटे की हत्या के आरोप में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
Also Read: बिहार में CBI ने घूसखोर बैंक मैनेजर को रंगेहाथ दबोचा, सब्सिडी देने के लिए ले रहा था रिश्वत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










