मधेपुरा के आलमनगर में शिक्षक संघ का आरोप, 'जांच के नाम पर उगाही और निलंबन की धमकी', आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Madhepura News: बिहार के मधेपुरा जिले के आलमनगर प्रखंड में शिक्षक संघ ने प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संघ ने आरोप लगाया है कि जांच के नाम पर शिक्षकों से अवैध राशि की मांग की जा रही है और पैसा न देने पर निलंबन व बर्खास्तगी की धमकी दी जा रही है।

विज्ञापन

Madhepura News: मधेपुरा जिले के आलमनगर प्रखंड में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक के दौरान शिक्षकों ने प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर गंभीर नाराजगी जताई. संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में जांच के नाम पर शिक्षकों से अवैध राशि की मांग की जाती है और पैसा नहीं देने पर निलंबन व बर्खास्तगी की धमकी दी जाती है. संघ ने स्पष्ट कहा कि यदि ऐसी शिकायतों पर रोक नहीं लगी तो चरणबद्ध आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतिक्रिया समाचार लिखे जाने तक सामने नहीं आई है.

बीआरसी परिसर में हुई शिक्षक संघ की बैठक

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई आलमनगर की बैठक बीआरसी परिसर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव विजय कुमार भगत ने किया. कार्यक्रम में संघ के जिला उपाध्यक्ष कुंज बिहारी प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

बैठक में प्रखंड के बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.

'शिक्षकों की समस्या सुलझाना अधिकारियों की जिम्मेदारी'

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना है, लेकिन यदि किसी स्तर पर शिक्षकों के साथ अनुचित व्यवहार किया जाता है या अनावश्यक परेशान किया जाता है तो संघ इसका विरोध करेगा.

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से जांच के नाम पर राशि की उगाही की जा रही है. उनका कहना था कि यदि कोई शिक्षक राशि नहीं देता है तो उसे निलंबन और बर्खास्तगी की धमकी दी जाती है.

मुकेश कुमार ने कहा कि यदि समय रहते स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो शिक्षक संघ आंदोलन और धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाएगा.

'बिचौलियों के जरिए उगाही बर्दाश्त नहीं'

प्रखंड सचिव विजय कुमार भगत ने भी बैठक में प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए और किसी भी प्रकार की राजनीतिक भावना या बिचौलियों के माध्यम से कार्य नहीं करना चाहिए.

उन्होंने आरोप लगाया कि यदि शिक्षकों से राशि उगाही की कोशिश जारी रही और अधिकारियों का व्यवहार मर्यादित नहीं रहा तो संघ बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहेगा.

Madhepura News: भ्रष्टाचार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

जिला उपाध्यक्ष कुंज बिहारी प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं हुई और स्थिति में सुधार नहीं आया तो संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगा.

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा.

बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद

बैठक में शिक्षक नीरज कुमार, वरुण शर्मा, सुजीत कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, त्रिलोक झा, रजनीश कुमार सिंह, विनोद कुमार शर्मा, अभिजीत भारत, सुशील कुमार साह, कविंद्र आर्य, रतन पासवान, रंजीत रजक, दिनेश कुमार, नंदकिशोर साह, मोहम्मद शमशाद आलम, धर्मवीर साह, अशोक कुमार, चंदेश्वरी राम, रंजन कुमार, जहूर आलम, मिथिलेश भारती सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे.

शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन के निर्णय के अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: भागलपुर स्टेशन पर शुरू हुआ स्लीपिंग पॉड यात्री निवास की सुविधा, 46 बेड की सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनों पर भी बड़ा अपडेट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन