घाट बनाते समय पोखर में डूबे बालक की हुई मौत
Published by :Kumar Ashish
Published at :28 Oct 2025 6:00 PM (IST)
विज्ञापन

घाट बनाते समय पोखर में डूबे बालक की हुई मौत
विज्ञापन
मुरलीगंज.
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जोरगामा पंचायत में सोमवार को छठ घाट बनाने के दौरान डूबने से एक बालक की मौत हो गयी, जिसकी पहचान वार्ड संख्या नौ निवासी वीरेन साह का 10 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई. बताया कि सोनू परिजनों के साथ छठ घाट बनाने गया था. इसी दौरान वह पोखर में डूब गया.परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज ले गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




