बाइक के आमने-सामने टक्कर में दोनों जख्मी

दोनों के सिर में गंभीर चोट के एवं सदर अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं रहने के कारण दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
मधेपुरा.
सदर अस्पताल चौक के समीप बाइक के आमने सामने टक्कर में एक युवक एवं एक वृद्ध घायल हो गया. सदर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी स्व विजेंद्र पासवान के पुत्र आलोक पासवान एवं सदर थाना क्षेत्र के भिरखी निवासी मो अलाउद्दीन के पुत्र मो सद्दाम सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया.जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल के समीप दोनों बाइक आमने-सामने के टक्कर में दोनों के सिर में गंभीर चोट आयी. इसके बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लेंगे जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ मिथिलेश कुमार के द्वारा दोनों की प्राप्ति के उपचार की गयी. वही दोनों के सिर में गंभीर चोट के एवं सदर अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं रहने के कारण दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










