Bihar assembly elections : बीएनएमयू नॉर्थ कैंपस में होगी मतगणना, जमा हो रही इवीएम

Published by : ANIMESH KUMAR Updated At : 07 Nov 2025 12:30 AM

विज्ञापन

Bihar assembly elections वज्रगृह की सुरक्षा की बेहद पुख्ता व्यवस्था

विज्ञापन

Bihar assembly elections : मधेपुरा. जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र का ईवीएम देर शाम सूचना भेजे जाने तक बीएनएमयू नॉर्थ कैंपस स्थित वज्रगृह में जमा कराया जा रहा है. इस बाबत यहां विधानसभा वार वज्रगृह बनाया गया है. गुरुवार देर शाम मतदान खत्म होने के बाद लगातार इस परिसर में चारों विधानसभा क्षेत्र से ईवीएम व वीवीपैट पीसीसीपी टीम द्वारा पहुंचा जा रहा है. वज्रगृह की सुरक्षा की बेहद पुख्ता व्यवस्था की गयी है. चारों तरफ पारामिलिट्री, बीएसएफ व बिहार पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जायेगी. प्रत्याशी या उनके एजेंट की उपस्थिति में वज्रगृह को सील किया जाएगा. इसी परिसर में 14 नवंबर को मतगणना होनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANIMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By ANIMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन