1.69 ग्राम स्मैक, तीन मोबाइल व नकदी के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
1.69 ग्राम स्मैक, तीन मोबाइल व नकदी के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा वार्ड छह निवासी छोटू कुमार, पिता बालकिशोर यादव को स्मैक, तीन एंड्रॉयड मोबाइल और 4250 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा वार्ड छह निवासी छोटू कुमार, पिता बालकिशोर यादव को स्मैक, तीन एंड्रॉयड मोबाइल और 4250 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने दी. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि रविवार 24 मई को सहायक अवर निरीक्षक तमजीद अहमद खां पुलिस बल के साथ दिवा गश्ती पर निकला था. ग्वालपाड़ा बाजार पहुंचते ही गुप्त सूचना मिली कि ग्वालपाड़ा वार्ड छह स्थित बांस बिट्टी में एक युवक स्मैक बेच रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए गश्ती दल जैसे ही मौके पर पहुंचा, तो पुलिस बल को देखकर एक युवक भागने लगा. पुलिस ने खदेड़कर हिरासत में ले लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम छोटू कुमार, पिता बालकिशोर यादव, निवासी ग्वालपाड़ा वार्ड छह बताया. तलाशी के दौरान आरोपित के जींस की जेब से एक शक्तिमान बीड़ी का डिब्बा बरामद हुआ. जब उसकी जांच की गयी, तो उसमें से सिल्वर पेपर में लिपटी 11 पुड़िया स्मैक बरामद हुई, जिसका कुल वजन 1.69 ग्राम पाया गया. इसके अलावा उसके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल और 4250 रुपये नकद भी जब्त किये गये. एएसआइ तमजीद अहमद खां ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को जब्त सामान और नकदी के साथ थाने लाया गया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आरोपित छोटू कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस गश्ती दल में रिजर्व गार्ड राजेश कुमार शर्मा और रूपम कुमारी भी शामिल थीं.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन