मधेपुरा में पांचवीं बार जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बने प्रभु नारायण मेहता

Updated:
विज्ञापन
मधेपुरा में पांचवीं बार जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बने प्रभु नारायण मेहता

प्रखंड अध्यक्ष बनने पर प्रभु नारायण मेहता का स्वागत करते जदयू कार्यकर्ता

Madhepura news: जिला अध्यक्ष मंजू देवी उर्फ गुड्डी ने कहा कि प्रभु नारायण मेहता की कर्मठता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए नेतृत्व ने उन पर फिर भरोसा जताया है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गम्हरिया प्रखंड में जदयू संगठन और मजबूत होगा.

विज्ञापन

मधेपुरा के गम्हरिया से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

Madhepura news: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने प्रभु नारायण मेहता को एक बार फिर प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें लगातार पांचवीं बार प्रखंड अध्यक्ष चुना गया है.

इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रभु नारायण मेहता का फूल-माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह पार्टी के पुराने और समर्पित नेता हैं तथा संगठन के प्रति हमेशा सक्रिय रहे हैं.

जिला अध्यक्ष मंजू देवी उर्फ गुड्डी ने कहा कि प्रभु नारायण मेहता की कर्मठता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए नेतृत्व ने उन पर फिर भरोसा जताया है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गम्हरिया प्रखंड में जदयू संगठन और मजबूत होगा.

वहीं प्रखंड अध्यक्ष बनने पर प्रभु नारायण मेहता ने प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा किया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करेंगे.

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष करम लाल मेहता, प्रखंड उपाध्यक्ष देवकृष्ण सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रुपेश कुमार सिंह, रामदेव कामती, राजा कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन