ePaper

अनुमंडल क्षेत्र में बदला मौसम का मिजाज

Updated at : 28 Apr 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
अनुमंडल क्षेत्र में बदला मौसम का मिजाज

अनुमंडल क्षेत्र में बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन

गोगरी. चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे अनुमंडलवासियों के लिए राहत भरी खबर यह रही कि मौसम में फिर से अपना करवट बदल लिया. रविवार की रात्रि लगभग 10:00 बजे अनुमंडल क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. पिछले कई दिनों से लोग सूरज की तपती किरणों से झुलस रहे थे. पारा भी 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था, लेकिन आंधी के साथ बारिश होने से तापमान में 10 से 12 डिग्री सेंटीग्रेड की कमी दर्ज की गयी. रात में मौसम काफी सुहाना हो गया. जिसका असर सोमवार की सुबह को भी देखने को मिला. सोमवार में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गयी और यह 20 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. तेज तेज आंधी बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति अनुमंडल क्षेत्र में रात भर बाधित रही सुबह 10:00 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों तक आसमान पर 70 फीसदी बादलों की चादर छा जायेगी और रिमझिम फुहारें लोगों को भीषण गर्मी से निजात दिलायेंगी. अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की है संभावना वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले चार दिन तक अनुमंडल क्षेत्र सहित जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी. पुरवा हवा के चलते बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं. किसानों के लिए यह खबर उम्मीद की किरण लेकर आयी है. धान की रोपाई और खरीफ फसलों की बुआई के लिए यह मौसम बेहद अनुकूल साबित हो सकता है. मौसम विभाग ने किसानों को सुझाव दिया है कि खेतों में उचित जल निकासी की व्यवस्था करें, ताकि जलजमाव से बचाव हो सके. तापमान में गिरावट से आम लोगों को मिली राहत तापमान में गिरावट से आम लोगों को भी राहत मिली है. यह राहत अगले तीन-चार दिनों तक लोगों को महसूस होगी. पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से बेहाल लोग अब ठंडी पुरवा और फुहारों का आनंद उठा सकेंगे. मौसम विभाग ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है. अगले कुछ दिन क्षेत्र में बारिश की हल्की फुहारों और ठंडी हवाओं के साथ एक नयी ताजगी और सुकून का अहसास करायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन