बाबा दीनाभद्री के उपदेश को करें आत्मसात – पूर्व सांसद

Updated:
विज्ञापन
बाबा दीनाभद्री के उपदेश को करें आत्मसात – पूर्व सांसद

बाबा दीनाभद्री के उपदेश को करें आत्मसात – पूर्व सांसद

विज्ञापन

तीन दिवसीय दिना भद्री मेला का हुआ आयोजन – घैलाढ़. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरदाहा पंचायत के मोहनपुर वार्ड पांच महादलित टोला में गुरुवार को तीन दिवसीय दीनाभद्री मेला का शुभारंभ हुआ. बाबा दीनाभद्री मेले के आयोजन से माहौल भक्तिमय बना हुआ है, जिसका उद्घाटन पूर्व सांसद प्रिंस राज, जदयू के पूर्व प्रत्याशी निखिल मंडल, यश राज, मुखिया राजीव रंजन, डॉ बीके आर्यन, राजकुमार मेहता, जदयू अध्यक्ष लालबहादुर चौधरी, सरपंच ब्रह्मदेव पासवान, राजद युवा अध्यक्ष राजनंदन यादव ने किया. मौके पर पूर्व सांसद प्रिंस राज ने कहा कि बाबा दीनाभद्री के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है. बाबा दीनाभद्री के उपदेश से लोगों को आत्मसात करना चाहिए. उन्होंने इस आयोजन को लेकर मेला कमेटी के सदस्यों की सराहना किया. कहा कि इस तरह के मेला आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है. मौके पर निखिल मंडल ने कहा कि बाबा दीनाभद्री जिस प्रकार अत्याचारियों का वध कर समाज में शांति व्यवस्था कायम रखा. उसी तरह समाज के अंदर छुपी कुरूतियों को मिटाने की जरूरत है. मौके पर डॉ बीके आर्यन कहा कि समाज में व्याप्त वैमनस्यता और कुरूतियों को जड़ से समाप्त करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा. मंच संचालन विजय कुमार और अक्की शर्मा कर रहे थे. मेला में मनोरंजन के लिए ब्रेकडान्स, डिजनीलैंड झूला, मीनाबाजार व अन्य सामग्री की दुकान लगायी गयी है. मेला को सफल बनाने के लिए मेला कमेटी के अध्यक्ष निर्मल सादा, व्यवस्थापक संजय सादा, श्याम सूतीहर, अनिल सादा, रामदेव सादा, भूपेंद्र सादा, अशोक सादा, सिंहेश्वर सादा, राजो सादा, मुल्हाय सादा, राजेंद्र सादा, उपेंद्र सादा, रामेश्वर सादा, सुरेश सादा, झपट सादा आदि लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन