ePaper

अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में आलेख भेजने की तिथि बढ़ी

Updated at : 11 Nov 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में आलेख भेजने की तिथि बढ़ी

अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में आलेख भेजने की तिथि बढ़ी

विज्ञापन

मधेपुरा. बीएन मंडल विश्वविद्यालय के अधीन भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय मधेपुरा में 28 व 29 नवंबर को आयोजित होने वाले इंटरनेशनल सेमिनार में आलेख भेजने की तिथि बढ़ा दी गयी है. सेमिनार आयोजन समिति के अध्यक्ष सह प्रधानाचार्य प्रो संजीव कुमार, आयोजन सचिव डॉ सत्येंद्र कुमार के हवाले से मीडिया इंचार्ज डॉ संजय कुमार परमार ने बताया कि अब शोध आलेख जमा करने की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ा दी गयी है. पहले यह तिथि 10 नवंबर तक निर्धारित था. उन्होंने बताया कि शोध आलेख और फूल लेंथ पेपर 15 नवंबर तक जमा भेजा जा सकता है. डॉ परमार ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती के अवसर पर आदिवासी गौरव वर्ष मनाया जा रहा है. मौके पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम, जैव विविधता संरक्षण व स्वदेशी पारंपरिक ज्ञान में आदिवासी का योगदान विषय पर इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन 28 व 29 नवंबर को आयोजित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन