विकास शिविर में एससी-एसटी से लिया आवेदन, बीडीओ ने बांटा जॉब कार्ड

विकास शिविर में एससी-एसटी से लिया आवेदन, बीडीओ ने बांटा जॉब कार्ड
नयानगर. डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार को विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोला में लगाया गया. शिविर का आयोजन मनरेगा जेई तरुण कुमार के देखरेख में किया गया. शिविर में सरकार की संचालित योजनाओं से संबंधित आवेदन लिया गया. जिसमें जॉब कार्ड, नली गली, औपचारिकता शिक्षा दाखिला, आंगनबाड़ी, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, शौचालय निर्माण, बिजली कनेक्शन, आवास योजना, आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त किया गया. वहीं विकास शिविर में बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने लाभार्थियों को जॉब कार्ड दिया. मौके पर बीपीआरओ सत्यनारायण रजक, पंचायत सचिव माया कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि जयराम यादव, बुधामा सीएचओ शकील अख्तर, विकास मित्र पप्पु ऋषिदेव, बीएफटी दीपक कुमार भारती, स्वच्छता पर्यवेक्षक अमित कुमार, शिक्षा सेवक आनंद कुमार, बेचन पोद्दार, रामभरोस पासवान, तुलसी पासवान आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










