महाविद्यालयों में होगा वार्षिक खेल-कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन

Updated at : 05 Mar 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
महाविद्यालयों में होगा वार्षिक खेल-कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन

महाविद्यालयों में होगा वार्षिक खेल-कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों व विभागों में अब हर वर्ष वार्षिक खेल-कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन होगा. बीएनएमयू कुलपति प्रो डा विमलेंदु शेखर झा के आदेश के बाद बीएनएमयू कुलसचिव प्रो डा बिपिन कुमार राय ने इस आशय का पत्र जारी कर दिया है. क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद के निदेशक डाॅ मो अबुल फजल व संयुक्त सचिव डाॅ जैनेंद्र कुमार ने बताया कि इसके लिए कई महीनों से प्रयास किया जा रहा था. कुलपति ने भी अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के दौरान कई बार अपने भाषणों में वार्षिक खेल-कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता के आयोजन पर बल दिया था. इसके लिए क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद द्वारा किया गया प्रयास रंग लाया. वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता नहीं होने से अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के दौरान बहुत कम महाविद्यालयों की भागीदारी देखने को मिलती थी. अब अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता से पहले महाविद्यालय को वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन करना होगा. इससे महाविद्यालय स्तर पर खिलाड़ियों व कलाकार के चयन में आसानी होगी. इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए डा रामनरेश पासवान, डा अभय कुमार, डा सुजीत वत्स, डा अली, डा पंकज शर्मा, डा कृष्णा चौधरी, संजीव कुमार, अरुण कुमार, पीटीआई नंदन भारती, प्रिय रंजन, अमित कुमार, भानु समेत अन्य खेल प्रभारी व प्रभारी पीटीआई ने कहा कि यह निर्णय खेल के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन