ePaper

सधुआ निवासी अधिवक्ता का हृदय गति रूकने से मौत

Updated at : 26 Oct 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
सधुआ निवासी अधिवक्ता का हृदय गति रूकने से मौत

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत सधुआ गांव निवासी राजकीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक, कुशल वक्ता, सामाजिक विचारक, जाने माने अधिवक्ता अवधेश पासवान का बीती रात हृदय गति अवरुद्ध होने से निधन हो गया.

विज्ञापन

चौसा. नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत सधुआ गांव निवासी राजकीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक, कुशल वक्ता, सामाजिक विचारक, जाने माने अधिवक्ता अवधेश पासवान का बीती रात हृदय गति अवरुद्ध होने से निधन हो गया. उक्त जानकारी देते शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान ने कहा कि टीएमबीयू भागलपुर से शिक्षा-दीक्षा के बाद अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय नवगछिया में उन्होंने वकालत की शुरूआत की. फिर सिरनियां हाई स्कूल महेशखूंट एवं अपने गांव सधुआ के इंटर स्तरीय विद्यालय में प्राचार्य की भूमिका कुशल प्रशासक के रूप में निभायी. वहीं से उनको 2018 में राजकीय पुरस्कार भी मिला. उनके निधन पर विशेष लोक अभियोजक अरुण कुमार पासवान, सेनि प्रधानाध्यापक अरुण देव पासवान, सेनि प्राचार्य महेश्वर पासवान, जय प्रकाश पासवान, डा सुभाष पासवान, डा अरविंद पासवान, शिक्षक अनोज कुमार, नरेंद कुमार, प्रो अमरेंद्र पासवान, मिंटू पासवान, प्राचार्य डॉ जवाहर पासवान, अनिल कुमार पासवान, संजय कुमार, ऑल इंडिया रेडियो के कार्यक्रम पदाधिकारी अरुण कुमार पासवान, पुलिस निरीक्षक निरंजन मंडल,पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे, देवेन्द्र कुमार, सोनू कुमार आदि ने गहरी संवेदना प्रकट की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन