एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्त नजर, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

Updated at : 02 Apr 2026 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्त नजर, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जिले में कुल 12,444 भरे हुये एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं,

विज्ञापन

– पीएनजी कनेक्शन हेतु अधिक से अधिक निबंधन कराने की उपभोक्ताओं से अपील –

मधेपुरा.

समाहरणालय परिसर स्थित सूचना भवन के पदाधिकारी वेश्म में गुरूवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता में जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण पूरी तरह सामान्य है तथा किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है. जिले में संचालित 40 गैस एजेंसियों के माध्यम से होम डिलीवरी द्वारा नियमित रूप से उपभोक्ताओं तक गैस उपलब्ध कराई जा रही है. वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 4,859 सिलेंडरों की खपत है. जिले में कुल 12,444 भरे हुये एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि 01-04-2026 को 3,107 सिलेंडरों की बिक्री की गई थी. साथ ही, 135 वाणिज्यिक (कमर्शियल) सिलेंडर भी भरी अवस्था में उपलब्ध हैं. जिला प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे गैस की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु समय पर बुकिंग करायें. एलपीजी सिलेंडर रिफिलिंग के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 25 दिनों तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए 45 दिनों की अवधि निर्धारित की गई है. प्रशासन द्वारा नियमित अनुश्रवण करते हुए बैकलॉग समाप्त करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है. एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है. किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों/एजेंसियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही उपभोक्ताओं को एलपीजी के विकल्प के रूप में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन हेतु अधिक से अधिक निबंधन कराने की अपील की गई है. इच्छुक उपभोक्ता इंडियन ऑयल कार्यालय, घोष लेन पथ, वार्ड संख्या-20, नगर परिषद मधेपुरा में संपर्क कर सकते हैं. नगर पंचायत सिंहेश्वर में भी पीएनजी कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध है. जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है. किसी भी प्रकार की शिकायत या सहायता के लिए आमजन दूरभाष संख्या 06476-222220 पर संपर्क कर सकते है. जिला प्रशासन मधेपुरा द्वारा सभी उपभोक्ताओं से सहयोग एवं जागरूकता बनाए रखने की अपील की गई है, ताकि सभी को समय पर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन