ePaper

अपर समाहर्ता ने आगामी चुनाव को लेकर नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Updated at : 04 Oct 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
अपर समाहर्ता ने आगामी चुनाव को लेकर नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

अपर समाहर्ता ने आगामी चुनाव को लेकर नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन

मधेपुरा. आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त जिला स्तर पर गठित वाहन कोषांग के सुचारू रूप से संचालन के लिए वरीय नोडल पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता ने बैठक की. इस दौरान कोषांग के सभी नोडल पदाधिकारियों के साथ कार्य योजना व तैयारी की समीक्षा की. सभी नोडल पदाधिकारियों व संबंधित पदाधिकारियों को उनके दायित्व की जानकारी देते हुये कार्य आवंटित किया गया. बैठक में वाहनों के उपलब्धता व आवश्यकता के अनुरूप वाहनों की आपूर्ति करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के निमित्त अधिग्रहित किये जाने वाले वाहनों का ससमय लॉगबुक संधारण व निर्वाचन के पश्चात नियमानुसार भुगतान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके क्रम में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए मतदान दलों एवं अन्य निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए अधियाचित वाहनों में ईंधना की आपूर्ति किये जाने के संबंध में जिले के संबंधित पेट्रोल पंप के प्रबंधकों-संचालकों को सुरक्षित ईंधन रखने एवं अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन