मिशन 2025 के लिए अभी से जनसंपर्क शुरू करें कार्यकर्ता- मोहीउद्दीन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Nov 2024 8:36 PM
मिशन 2025 के लिए अभी से जनसंपर्क शुरू करें कार्यकर्ता- मोहीउद्दीन
प्रतिनिधि, मधेपुरा
जदयू के जिलास्तर पर आयोजित होने वाले सम्मेलन की तैयारी को लेकर जदयू सदर प्रखंड अध्यक्ष प्रो विनय कुमार उर्फ विनायक की अध्यक्षता में बैठक हुई. विधानसभा प्रभारी मोहीउद्दीन राईन ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता को अभी से जुट जाना है. जिला स्तर पर होने वाले सम्मेलन में पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं के साथ प्रखंड व पंचायत स्तर पर सक्रिय रहने वाले सभी जदयू कार्यकर्ताओं का इस सम्मेलन में सहभागिता अहम है. उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को जिला स्तर पर आयोजित सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा शामिल होंगे. सम्मेलन की सफलता को लेकर बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया. मौके पर प्रखंड प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद यादव, जिला बीस सूत्री सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि प्रो विजेंद्र नारायण यादव, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रो मनोज भटनागर, जदयू नेता डा नीलाकांत, प्रो सुजीत मेहता, प्रो दिनेश कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










